नीट (NEET) परीक्षा में सामने आईं कथित धांधलियों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस ने धरना स्थल से हटा दिया।
पिछले 20 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक को दिल्ली पुलिस तड़के सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है।
इस कार्रवाई के बाद से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और वहां बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
सहयोगियों को हिरासत में लेने और लाठीचार्ज के आरोप
सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने भी इस मामले पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि अभिजीत दिपके भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है.
दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया.
साथ ही सौरभ दास ने दावा किया कि उन्हें प्रदर्शन स्थल से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि सोनम वांगचुक को वहां से जबरन हटाया गया है और विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया है।